adsense ke liye kitne articles hone chahiye – शुरुआत में मुझे भी नहीं पता था Blog पर कितने Article होने के बाद AdSense के लिए अप्लाई करना होता है लेकिन मैं अगले 3 सालों से ब्लागिंग कर रही हूं और मैं आपको इसमें अपना अनुभव शेयर करूंगी की आपको कब ऐडसेंस के लिए अप्लाई करना चाहिए।
शुरुआत में अक्सर हमारे मन में बहुत सारे सवाल आते हैं कि हमें ऐडसेंस के लिए आवेदन करने के लिए हमारे ब्लॉग में कितने आर्टिकल होने चाहिए हमें कब अप्लाई करना चाहिए इन सभी सवालों के जवाब आज आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे।
कुछ लोग कहते हैं कि 25 से 50 आर्टिकल पोस्ट के बाद ऐडसेंस अप्रूवल मिल जाता है लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है गूगल ने ऐसा कुछ नहीं कहा है कि इतने आर्टिकल पर आपको ऐडसेंस अप्रूवल मिल जाएगा गूगल हमारी वेबसाइट में देखता है कि हमारे द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट कितने लोग पढ़ रहे हैं और लोगों के लिए उपयोगी है की नही आर्टिकल की क्वालिटी कैसी है यह भी महत्वपूर्ण है |
इसे पढ़ें – ब्लॉग कैसे बनाएं ब्लॉग में क्या क्या होना चाहिए
क्या आपको भी लगता है कि ऐडसेंस के लिए 20 से 30 आर्टिकल जरूरी है?
नहीं गूगल की एलिजिबिलिटी में आर्टिकल की कोई भी एक फिक्स संख्या नहीं है इसलिए हम ऐसा नहीं मान सकते हैं कि हमें 20 आर्टिकल के बाद ऐडसेंस अप्रूवल मिल जाएगा।
शुरुआत में हमारी वेबसाइट पर ज्यादा आर्टिकल नहीं होते हैं और ना ही पर्याप्त आर्टिकल होते है इसलिए हमें उसमें सुधार करके और भी आर्टिकल को ऐड करना है।
अगर हम कंटेंट या आर्टिकल छोटे और कम डालेगे तो कंटेंट कम होने की समस्या आ सकती हैं जिसे हम Low value content कह सकते हैं क्योंकि हमारी वेबसाइट में अभी sufficient content नहीं हैं।
इसलिए आर्टिकल की क्वालिटी हमेशा अच्छी रखें कहने का मतलब यूजर को अच्छी जानकारी दें और आर्टिकल कम से कम 1000 से 1200 words में लिखे।
ऐडसेंस अप्रूवल लेने के लिए 20 से 30 आर्टिकल हमारी वेबसाइट में शुरुआत में होने ही चाहिए उन आर्टिकल में भी कुछ चीजों का ध्यान रखें।
AdSense के लिए शुरुआत में आर्टिकल में ध्यान देने वाली बातें।
- आर्टिकल अच्छी तरह से लिखो सरल तरीके से लिखें।
- किसी दूसरे के कांटेक्ट को कॉपी ना करें किसी दूसरे की वेबसाइट की तरह सेम ना लिखें।
- यूजर को पढ़ने में जानकारी सरल लगनी चाहिए कठिन नहीं और उसे अपने सवालों का जवाब मिलना चाहिए।
- आपका ब्लॉग जिससे रिलेटेड है उसी टॉपिक से रिलेटेड आर्टिकल डालें।
- अगर आप आर्टिकल लिखते समय इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो आप कम आर्टिकल में ही अच्छी जानकारी यूजर को देते हैं तब आपको 40 से 100 आर्टिकल लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- मैं आपको बता दूं कि गूगल उन आर्टिकल को ज्यादा महत्व देता है जो लोगों के लिए हेल्पफुल कंटेंट होता है जिससे लोगों को सही और पर्याप्त जानकारी प्राप्त हो रही है।
आर्टिकल की क्वालिटी कैसी होनी चाहिए और क्यों जरूरी है?
अगर आप 50 आर्टिकल पोस्ट कर देते हैं वह आर्टिकल सिर्फ 500 शब्दों में लिखे गए हैं तो उसमें कम जानकारी है और किसी दूसरे ब्लॉग पर 15 आर्टिकल है लेकिन वह आर्टिकल अच्छे से लिखे गए हैं उसमें अच्छी रिसर्च और जानकारी प्रदान की गई है और यूजर की समस्या को हल किया गया है तो यह पहले वाले से ज्यादा महत्वपूर्ण है |
तो मैं आपको बता दूं अगर किसी भी ब्लॉग पर आर्टिकल ज्यादा होने कि वजह से ऐडसेंस अप्रूवल मिल जाएगा ये सच नहीं है।
अगर आपको ऐडसेंस चाहिए तो आपको पता होना चाहिए कि गूगल वेबसाइट पर रेलीवेंट कंटेंट को चेक करता है जिससे की यूजर हमारी वेबसाइट पर आए हमारी वेबसाइट में दी गई जानकारी हमारे यूजर को हमसे रिलेट करती है।
तो हमें हमेशा इन बातों को ध्यान में रखना है?
- हमें कम आर्टिकल लिखते हैं अच्छी क्वालिटी में लिखते हैं और यूनिक आर्टिकल लिखने हैं।
- हमारे ब्लॉग वेबसाइट में अप्लाई से पहले हमें और भी चीजों करनी है।
- ऐडसेंस अप्रूवल के लिए सिर्फ आर्टिकल लिखना ही काफी नहीं होता है हमें वेबसाइट को पूरी तरीके से कंप्लीट करके पूरा करना है।
ब्लॉग वेबसाइट को तैयार करने के लिए ब्लॉग में होना चाहिए
1. आर्टिकल ओरिजिनल
हमारे ब्लॉग में कंटेंट कॉपी या AI जेनरेटेड तरीके का नहीं होना चाहिए Google original कंटेंट को ही अप्रूव करता है कॉपी और AI कंटेंट ऐडसेंस के लिए अप्रूव नहीं होगा।
2. About Us पेज
ब्लॉग वेबसाइट में About Us का पेज होना चाहिए इसे यूजर को पता चलता है कि उसे ब्लॉग में किस बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
3. Contact Us पेज
अगर कोई भी यूजर हमसे बात करना चाहता है या फिर हमारे कांटेक्ट से रिलेटेड कुछ पूछना चाहता है तो वह हमसे कांटेक्ट कर सकता है इसलिए हमारी वेबसाइट में कांटेक्ट का पेज होना बेहद जरूरी है।
4. Privacy Policy पेज
हम ब्लॉग से ऐडसेंस द्वारा अर्निंग करेंगे और हमारी वेबसाइट पर Ads भी चलेगी इसलिए हमारी वेबसाइट पर Privacy Policy का पेज होना जरूरी है।
5. आसान नेविगेशन पेज
ब्लॉग वेबसाइट का Menu यूजर के लिए सरल होना चाहिए ताकि वह आसानी से किसी भी आर्टिकल को ओपन करके पढ़ सके किसी भी category को आसानी से ओपन कर सकें।
6. Blog वेबसाइट पूरी तैयार हो
जब तक हमारी वेबसाइट पूरी तरीके से तैयार नहीं हो जाती तब तक ऐडसेंस के लिए वेबसाइट सबमिट नहीं करना है ऐडसेंस अप्रूवल के लिए वेबसाइट लाइव होनी चाहिए और ब्लॉग पूरी तहरा तैयार होना चाहिए
क्या AdSense Approval के लिए आर्टिकल रोज पोस्ट करना है?
- गूगल ऐडसेंस अप्रूवल के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है कि रोजाना पोस्ट करना है।
- अगर आप हफ्ते में अच्छे आर्टिकल डालते हैं और आपकी वेबसाइट पर उसे ट्रैफिक भी आता है तो आपकी वेबसाइट का आर्टिकल लोगों के लिए उपयोगी है।
- ऐडसेंस अप्रूवल लेने के लिए ज्यादा आर्टिकल पोस्ट करना जरूरी नहीं है बल्कि गूगल के द्वारा बताए गए गाइडेंस को फॉलो करते हुए अच्छा यूजफुल कंटेंट लिखने पर फोकस करें और लोगों के द्वारा सर्च किए जाने वाले टॉपिक पर आर्टिकल लिखें।
हमें ऐडसेंस के लिए अप्लाई कब करना चाहिए?
अगर वेबसाइट पर 20 से 30 आर्टिकल है ब्लॉग में पेज मेनू तथा वेबसाइट पूरी तरीके से तैयार है तब आप ऐडसेंस अप्लाई करने का सोच सकते हैं।
लेकिन आपको पहली ही बार में 20 से 30 आर्टिकल में अप्रूवल मिल जाएगा इस बात की कोई गारंटी नहीं है और ना ही आर्टिकल की कोई रिक्वायरमेंट या कोई एक नंबर है जिसे पूरा करने पर ऐडसेंस अप्रूवल मिलेगा।
अप्रूवल निर्भर करता है आपकी वेबसाइट AdSense की पॉलिसी के अनुसार है की नही तथा आर्टिकल की क्वालिटी और शुरुआत से अभी तक आपके ब्लॉग पर कितने यूजर आ रहे है और कितने यूजर आर्टिकल Read कर रहे है और ब्लॉग में दी गई जानकारी कितनी यूज़फुल है।
निष्कर्ष
ऐडसेंस अप्रूवल लेने के लिए ब्लॉग में आर्टिकल कितने होने चाहिए कोई एक नंबर नहीं है ना ही कोई संख्या निश्चित है बस आपके आर्टिकल आपकी वेबसाइट का कंटेंट यूजर के लिए फायदेमंद और उपयोगी होना चाहिए ताकि यूजर आपकी वेबसाइट पर आकर रुके जानकारी को पढ़े।
अगर आप ब्लॉगिंग शुरू कर रहे हैं तो आपको शुरुआत में ही आर्टिकल लिखते हुए ध्यान देना है और अच्छा आर्टिकल लिखना है अपनी वेबसाइट को अच्छी तरीके से तैयार करना है।
जरूरी Tips
ब्लॉग ऐडसेंस अप्रूवल लेने के लिए ज्यादा आर्टिकल पर नहीं बल्कि अच्छी जानकारी देने पर फोकस करें और अच्छा आर्टिकल लिखें तब आपको आसानी से ऐडसेंस अप्रूवल मिल जाएगा |
इन्हें भी पढ़ें – ब्लॉग पोस्ट टाइटल कैसे लिखे
FAQ adsense ke liye kitne articles hone chahiye
Q – ऐडसेंस अप्रूवल के लिए कितने आर्टिकल ब्लॉग में होना चाहिए?
ऐडसेंस अप्रूवल के लिए कोई एक फैक्स नंबर निश्चित नहीं है आपका आर्टिकल यूजर के लिए यूज़फुल होना चाहिए तब ऐडसेंस मिलने की संभावना बढ़ जाती है |
Q – क्या 20 आर्टिकल के बाद ऐडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं?
हां अप्लाई कर सकते हैं लेकिन ब्लॉग पर यूजर के लिए आर्टिकल और सभी पेज मौजूद होने चाहिए।
Q – क्या 50 आर्टिकल में ऐडसेंस अप्रूवल मिल जाता है?
नहीं 50 आर्टिकल होने पर भी ऐडसेंस मिलेगा इस बात की कोई गारंटी नहीं है क्योंकि गूगल ऐडसेंस के लिए पॉलिसीज और Requirement पूरी होनी चाहिए।
Q – ऐडसेंस अप्रूवल के लिए आर्टिकल रोज पब्लिश करना जरूरी है?
रोजाना आर्टिकल पोस्ट करना है ऐसा कोई नियम नहीं है लेकिन कंसिस्टेंसी हमारे लिए जरूरी है इससे हमारे ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ता है।
Q – ऐडसेंस के लिए अप्लाई कब करना चाहिए?
जब ब्लॉग वेबसाइट में आर्टिकल और पर्याप्त जानकारी हो जाए और ट्रैफिक आने लगे वेबसाइट में और ज़रूरी सभी पेज मौजूद है हमारी वेबसाइट पूरी तरीके से तैयार हो तब हमें अप्लाई करना चाहिए।