Blog Par Traffic Kaise Laye : ब्लॉग पर ट्रैफिक न आने की वजह से क्या आप परेशान है यूजर को ब्लॉग पर लाना आसान नहीं नही है इस आर्टिकल में मैंने 16 ऐसे तरीके बताये है जिन्हें आप ब्लॉग का ट्रैफिक बड़ा सकते है लेकिन ध्यान रखिये, नए ब्लॉग पर ट्रैफिक आने में कुछ महीने लग जाते है इसलिए आपको धेर्य रखना होगा और बिना रुके ब्लॉग पर काम करते रहना है |
Blog Par Traffic Kaise Laye
कोई भी ब्लॉग जब नया होता है उसे बने 3 से 6 महीने तक उस पर आपको कुछ ख़ास ट्रैफिक नही दिखाई देंगा लेकिन कुछ लोग अगर ये चीजे करते है तो उसके ब्लॉग पर जल्दी ट्रैफिक आ जाता है लेकिन आपको रोजाना सही से काम करते रहना है |
अब बात करते हैं कि हम आसानी से ब्लॉग पर ट्रैफिक कैसे लाएं तो नीचे मैंने इस बारे में आपको विस्तार से जानकारी दी है आपको उसे ध्यान पूर्वक पढ़ना है।
इसे भी पढ़ें – Blog Ka Title Kaise Likhe
Traffic क्या होता है?
ब्लागिंग में ट्रैफिक को कहा जाता है हमारे ब्लॉग पर आने वाले लोग या यूजर्स होते हैं जितने ज्यादा लोग हमारे ब्लॉग पर आएंगे उतना ज्यादा हमारा ट्रैफिक बढ़ेगा और कमाई भी।
जब हमारी ब्लॉग वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा आता है तो गूगल की नज़रों में हमारे ब्लॉग की अथॉरिटी बढ़ जाती है और गूगल और नए लोगो को हमारा कंटेंट दिखाता है
ब्लॉग पर कितनी तरह से ट्रैफिक आता है?
आर्गेनिक ट्रैफिक – जब कोई भी व्यक्ति सर्च इंजन पर अपनी Query सर्च करता है और वहां से यूजर हमारे ब्लॉग पर आता है तो उसे Organic Traffic कहा जाता है।
जैसे ही वेबसाइट पर आर्गेनिक ट्रैफिक आने लगता है तो आपकी कमाई भी बढती है आर्गेनिक ट्रैफिक लाने के लिए आपको पैसा नही देना है किसी को भी ये आपके काम के अनुसार ब्लॉग पर समय पर आ जाता है |
सोशल ट्रैफिक – जब आप कोई ब्लॉग पोस्ट करते है तो उसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और जगह आपको पोस्ट शेयर करनी है वहां से नए लोग आपके ब्लॉग पर आएंगे |
सोशल ट्रैफिक हमें इंसटैंटली मिल जाता है ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ाने के लिए इसे इस्तेमाल करना कुछ हद तक सही भी है लेकिन आपको हमेशा इस पर निर्भर नहीं होना है।
डायरेक्ट ट्रैफिक – कोई भी व्यक्ति या यूजर आपके ब्लॉग पर एक से अधिक बार आता है तो वो डायरेक्ट आता है फिर उसके बाद यूजर ब्लॉग पर आने के लिए ब्लॉग के URL डालकर सर्च कर लेता है ऐसे आने वाले ट्रैफिक को डायरेक्ट ट्रैफिक कहा जाता है।
रेफरल ट्रैफिक – जब कोई दूसरा ब्लॉगर आपको उसके ब्लॉग से किसी भी बैकलिंक देता है और उस बैकलिंक से कोई आपके ब्लॉग पर आता है तो उसे रेफरल ट्रैफिक कहते है |
पेड ट्रैफिक – जब कोई ब्लॉगर अपने ब्लॉग से जल्दी पैसा कमाना चाहता है बिना ज्यादा मेहनत किए तो वो ब्लॉग पर एड्स चलता है और ट्रैफिक लाता है इसे ही पेड ट्रैफिक कहते है |
ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने के लिए आपको सिर्फ रोजाना मेहनत करनी है कही से भी आसानी रास्ता ना चुने |
ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने के अन्य तरीके
ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने के ऑर्गेनिक तरीके होते है जब भी आप लेख लिखते है तो आपको इन सभी चीजो पर ध्यान देना है इसे आपके ब्लॉग पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ता है |
#1. Keyword research करें
आपको आर्टिकल लिखने से पहले कीवर्ड रिसर्च करना है आपको उन्हें कीवर्ड पर आर्टिकल लिखना है इसमें कॉम्पीटिशन कम हो सर्च वॉल्यूम ज्यादा हो इसे ब्लॉग में ट्रैफिक आएगा।
अगर आप ऐसे कीबोर्ड पर लिखते हैं जिसमें सर्च वॉल्यूम बेहद कम है और कंपटीशन बहुत ज्यादा तो आपको ट्रैफिक लाने में बहुत समय लग जाएगा।
आपको शुरुआत में लॉन्ग कीवर्ड का इस्तेमाल करना है ये जल्दी रैंक होते है और ब्लॉग पर ट्रैफिक भी जल्दी आएंगा |
#2. यूनिक आर्टिकल लिखें
आप ब्लॉग पर जल्दी से ट्रैफिक लाना चाहते है तो शुरुआत से यूनिक आर्टिकल लिखें यूनिक यानि हो किसी ने अभी तक नही लिखा है कम लोगो ने उस बारे में लिखा है अगर आप सेम लिखेंगे तो जल्दी से गूगल एडसेंस नही मिलेंगा और आपके ब्लॉग पर लो वैल्यू कंटेंट आ जाएगा |
ब्लॉगिंग कर रहे हो तो आपको सबसे पहले कंटेंट पर ध्यान देना है और अच्छे से यूनिक पैटर्न में लिखना है ताकि ज्यादा ट्रैफिक आए आपके ब्लॉग पर आपको ब्लॉग पोस्ट करने से पहले पोस्ट को एक बार पढ़ लेना है कहीं इसमें कोई गलती तो नहीं है इसके बाद ही आपको ब्लॉग पोस्ट पब्लिश करना है ऐसा आपका ट्रैफिक बढ़ेगा।
#3. SEO Friendly आर्टिकल लिखें
अगर आप अपने आर्टिकल को सर्च इंजन रिजल्ट के टॉप पेज में Rank करवना चाहते हैं तो ब्लॉग पर SEO Friendly आर्टिकल लिखें अपनी पोस्ट को सर्च इंजन के हिसाब से ऑप्टिमाइज करें।
आपकी द्वारा लिखी गई हर ब्लॉग पोस्ट एसईओ फ्रेंडली होना ज़रूरी है कैसे बनाए नीचे पढ़ें |
- आपको टाइपिंग और मेटा डिस्क्रिप्शन में फोकस कीवर्ड का ही इस्तेमाल करना है।
- आपकी पोस्ट में हैडलाइन सही होना चाहिए।
- आपके ब्लॉग पोस्ट के URL छोटे रखें उनमें फोकस कीवर्ड का इस्तेमाल जरूर करें।
- ब्लॉग पोस्ट में कीवर्ड को जबरदस्ती न ऐड करें सही तरीके से सही जगह ही कीवर्ड ऐड करें |
- सबसे महत्वपूर्ण फोकस कीवर्ड का इस्तेमाल सही जगह पर करें।
- ब्लॉग पोस्ट में एक्सटर्नल लिंकिंग और इंटरनल लिंकिंग जरूर करें।
#4. ब्लॉग की स्पीड तेज रखें
आज के 4G 5G के समय में इंटरनेट यूजर को इंतजार करना कठिन लगता है इसलिए अगर आपके ब्लॉग को ओपन होने में 4 से 5 सेकंड का समय लगता है तो अधिकतर यूजर ब्लॉग को छोड़कर चले जाते हैं।
स्पीड बढ़ने के लिए LiteSpeed Cache जैसा कैशिंग प्लगइन और GeneratePress जैसी हल्की थीम इस्तेमाल कर सकते है |इसे आपका ब्लॉग की स्पीड सही होगी और यूजर आपके ब्लॉग पर आसानी से ब्लॉग पोस्ट पढ़ सकता है और इसी वजह से यूजर आपके ब्लॉग पर ज्यादा समय तक रुकता भी है |
#5. ब्लॉग पोस्ट का टाइटल आकर्षक रखें
शुरुआत में किसी भी ब्लॉगर को पूर्ण जानकारी नही होती है तो अधिकतर ब्लॉगर अपने पोस्ट टाइटल पर ध्यान नही देते है टाइटल दखने के बाद यूजर आपके ब्लॉग पर विजिट करता है सबसे पहले सर्च इंजन में ब्लॉग पोस्ट का टाइटल दिखता है
इसलिए यह जितना अट्रैक्टिव होगा यूजर उसे देख कर क्लिक करके ब्लॉग पर आएगा। कुछ लोग टाइटल पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं इस वजह से उनके ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ता भी नहीं है आपको टाइटल हमेशा बेस्ट रखना है |
#6. Social Media पर पोस्ट शेयर करें
आज के समय में सोशल मीडिया से आसानी से ट्रैफिक ला सकते हैं सोशल मीडिया से आपको अधिक से अधिक ट्रैफिक मिल सकता है। जब भी आपआर्टिकल पोस्ट करेंगे तो आपको इसे सोशल मीडिया ऐप जैसे फेसबुक और दुसरे ऐप में शेयर करना है |
हम आपको बता दे सोशल मीडिया से आपको इंस्टेंट ट्रैफिक मिलता है आप ट्रैफिक लाने के लिए ये तरीका ज़रूर आपनाएं |
#7. Guest Post लिखकर ब्लॉग से ट्रैफिक लाए
ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने का सबसे पावरफुल तरीका है इसके माध्यम से आप किसी अन्य ब्लॉग का ट्रैफिक अपने ब्लॉग पर Drive कर सकते हैं।
गेस्ट पोस्ट से हमें High Quality Do-follow Backlink मिल जाता है इससे हमारे ब्लॉग की Authority बढ़ती है और ब्लॉग का ट्रैफिक ड्राइव होकर आपके ब्लॉग पर आ जाता है।
आपको अन्य ब्लॉग के लिए गेस्ट पोस्ट लिखना है जिनकी हाई अथॉरिटी हो और उनके ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक हो साथ ही वह ब्लॉग आपके ब्लॉग विषय से संबंधित हो तभी आपको गेस्ट पोस्ट लिखने का फायदा मिलेगा ऐसा करने से आपके ब्लॉग का ट्रैफिक बढेगा |
#8. Social Share Button Add करें
आपको अपने ब्लॉग में सोशल शेयर बटन जरूर लगाना है क्योंकि जब यूजर को आपका लेख पसंद आएगा तो जानकारी को वह अपने दोस्तों या फैमिली मेंबर के साथ सोशल मीडिया शेयर बटन की मदद से शेयर करेगा।
इससे आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आएगा।
#9. ब्लॉग से जुड़ा चैनल बनाएं।
अगर आपके पास ब्लॉग से जुड़ा यूट्यूब चैनल होगा तो आपकी ब्लॉग पढ़ने के बाद यूजर आपके पर चैनल पर जाएगा और वहां से और जानकारी प्राप्त करेगा |
आपके यूट्यूब चैनल पर आने वाले यूजर आपके ब्लॉग पर आएंगे आपको इसे अधिक फायदा होगा जिसे पढ़ना पसंद है वो आपके लेख पढ़ कर जानकारी प्राप्त कर लेंगे
आप अपने ब्लॉग से संबंधित यूट्यूब चैनल बनाकर Video के डिस्क्रिप्शन में आपके ब्लॉग का लिंक ऐड कर सकते हैं। जैसे ही लोग यूट्यूब पर वीडियो देखेंगे साथ ही आपके द्वारा दिए गए आर्टिकल के लिंक पर क्लिक करके आपके ब्लॉग पर जाएंगे।
ऐसा करने से आपके ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ेगा और आपकी कमाई भी होगी।
#10. ट्रेंडिंग टॉपिक पर आर्टिकल लिखें
अगर आप अपने ब्लॉग पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक लाना चाहते हैं तो आपको टॉपिक को टारगेट करना चाहिए ऐसा करने से इंस्टेंट ट्रैफिक आता है |
अधिकतर लोग ट्रेंड में क्या चल रहा है उस बारे में जानकारी गूगल पर सर्च करते है इसलिए आपको ट्रेडिंग टॉपिक को अपने ब्लॉग पोस्ट में लेना है उसपे आर्टिकल लिख कर पोस्ट करना है
#11. Web Story बनाकर ट्रैफिक लाएं
बहुत से लोग बड़ी पोस्ट पड़ना पसंद नही करते है उन्हें कम समय में अधिक जानकारी लेना पसंद होता है तो ऐसे लोगो के लिए आप अपने ब्लॉग पर वेब स्टोरी बना कर उन्हें जानकारी प्रदान करें वेब स्टोरी से आप आसानी से बहुत सारा ट्राफिक कम समय में अपने ब्लॉग पर ला सकते हैं क्योंकि बहुत से लोग आज भी स्टोरी देखना पसंद करते है |
Web Story 8 से 10 पेज की बनाए आप जो पोस्ट डाल रहे है उसपे भी बना सकते है या आप अगल से बनाना चाहते है तो अलग भी बना सकते है वेब स्टोरी से भी आप 40k से 50k तक अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक ला सकते है |
#12. Push Notification और Gmail Subscribe करें
आप ब्लॉग पर पुश नोटिफिकेशन से भी इंस्टेंट ट्रैफिक ला सकते है जो भी व्यक्ति आपके पुश नोटिफिकेशन को अलाउ करेगा या सब्सक्राइब करेगा तो आपके द्वारा की गई न्यू पोस्ट का नोटिफिकेशन उसके पास जाएगा और वो आपकी पोस्ट पर डेरेक्ट आ जाएगा
#13. बेहतरीन और नियमित रूप से आर्टिकल लिखें
अपने ब्लॉग पर आपको बेहतर नियमित रूप से आर्टिकल पब्लिश करना है यह ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है और पैसे देकर बैकलिंग कभी नही खरीदना है इससे गूगल आपके ब्लॉग को पेनल्टी दे सकता है |
#14. Blog को मोबाइल फ्रेंडली बनाएं
ब्लॉग पर अधिकतर ट्रैफिक मोबाइल फ़ोन से आता है क्योंकि लोग मोबाइल से ही गूगल पर सर्च करते है हर किसी के पास लेपटोप नही होता है इसलिए आपकी ब्लॉग वेबसाइट मोबाइल पर सही से दिखना चाहिए और उसकी सभी पोस्ट मोबाइल पर सही से दिखाई दे ये ज़रूरी है |
इसे ही मोबाइल फ्रेंडली ब्लॉग इसलिए अभी चेक करें आपका ब्लॉग मोबाइल फ्रेंडली है या नही आपका ब्लॉग सही होने पर आपका ट्रैफिक बढ़ता है |
#15. पुरानी पोस्ट को अपडेट करें
नए ब्लॉग अपने पुराने ब्लॉग पोस्ट आर्टिकल को अपडेट नही करते है जब उसे अपडेट नही करोगे तो आपकी पोस्ट रैंक कैसे होगी और यूजर तक कैसे जाएगी
पूरी ब्लॉग पोस्ट में नई जानकारी जोड़ने पर गूगल उस पोस्ट को दोबारा क्रॉल कर सकता है इसे आपके ब्लॉग पोस्ट की रैंकिंग बढ़ सकती है रैंकिंग में सुधार होता है इसलिए पुरानी पोस्ट को अपडेट करते रहे |
#16. ब्लॉगिंग करते समय धैर्य बनाए रखें
अगर अपने यहां तक आर्टिकल पढ़ा है तो आप सचमुच ब्लॉग्गिंग करना चाहते है तो इसके लिए आपको धैर्य बनाए रखना है कम से कम 6 महीने या इससे थोड़ा समय और लग सकता है।
इसलिए बिना कुछ सोचे काम करते रहे और ब्लॉग्गिंग ना छोड़े आधे में आगे आपको सफलता ज़रूर मिलेगी |
यह आर्टिकल भी पढ़ें –
अंतिम शब्द
अब आप Blog Par Traffic Kaise Laye समझ गए होंगे याद रखिये ट्रैफिक एक दिन में नही आता है पर सही तरीके से काम करने और धेर्य रखने की पढ़ती है ब्लॉग पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल पूछना चाहते है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
FAQ Blog Par Traffic Kaise Laye
Q – नए ब्लॉग पर ट्रैफिक कितने दिनों में आता है?
नए ब्लॉग पर 3 से 6 महीने लग सकते है यह कंटेंट की क्वालिटी और आपके काम पर निर्भर करता है
Q – क्या ट्रैफिक खरीदना सही है?
नही फेक ट्रैफिक नही खरीदना है और फेक ट्रैफिक से आपका एडसेंस बंद हो सकता है |
Q – सबसे अच्छा फ्री ट्रैफिक सोर्स कौनसा है?
ब्लॉग पर SEO से आने वाला ऑर्गेनिक ट्रैफिक सही है और भरोसेमंद भी है |
Q – क्या रोज पोस्ट करना ज़रूरी है?
नही ब्लॉग पर क्वालिटी कंटेंट हों ज्यादा ज़रूरी है |